Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बिजली बिल में बढ़ोतरी भाजपा का 'इलेक्शन सरचार्ज': अखिलेश यादव

News85 4 months ago

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली बिल के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए 'इलेक्शन सरचार्ज' लगा रही है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जून माह से आने वाले बिजली बिलों को देखकर लोगों के “आंखों के आगे अंधेरा छा जाएगा”। उनका आरोप है कि बिजली बिल में बढ़ोतरी का सीधा संबंध भाजपा के बढ़े हुए “कमीशन” से है और सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब काट रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में पहले से ही महंगाई चरम पर है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है। आम जनता, किसान और गरीब वर्ग महंगाई की मार से परेशान हैं, जबकि सरकार राहत देने के बजाय नए आर्थिक बोझ थोप रही है।
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समय-समय पर डीजल, पेट्रोल, बिजली और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद लगातार महंगाई बढ़ाने का काम किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियां बड़े पूंजीपतियों के हित में बनाई जाती हैं, जबकि गरीब और किसान उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की जेब से पैसा निकालकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाती है और फिर उनसे कमीशन एवं चंदा प्राप्त करती है।

उन्होंने भाजपा को “गरीब और किसान विरोधी” बताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी, तभी प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत मिल सकेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85