Dailyhunt

जेहनपोरा में मिले मिट्टी के टीलों से कश्मीर का गौरवशाली अतीत सामने आया : प्रधानमंत्री मोदी

News85 3 months ago

यी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जेहनपोरा में मिले मिट्टी के टीलों के वैज्ञानिक अध्ययन से कश्मीर का एक गौरवशाली अतीत हमारे सामने आया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात ‘ की 129वीं कड़ी में रविवार को कहा “जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, उसकी एक ऐसी गाथा साझा करना चाहता हूँ, जो आपको गर्व से भर देगी। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में, जेहनपोरा नाम की एक जगह है। वहां लोग बरसों से कुछ ऊंचे-ऊंचे टीले देखते आ रहे थे। साधारण से टीले किसी को नहीं पता था कि ये क्या है? फिर एक दिन पुरातत्वविदों की नज़र इन पर पड़ी। जब उन्होंने इस इलाके को ध्यान से देखना शुरू किया, तो ये टीले कुछ अलग लगे। इसके बाद इन टीलों का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया गया। ड्रोन के ज़रिए ऊपर से तस्वीरें ली गईं, ज़मीन की मैपिंग की गई। और फिर कुछ हैरान करने वाली बातें सामने आने लगी। पता चला ये टीले प्राकृतिक नहीं हैं। ये इंसान द्वारा बनाई गई किसी बड़ी इमारत के अवशेष हैं। इसी दौरान एक और दिलचस्प कड़ी जुड़ी। कश्मीर से हजारों किलोमीटर दूर, फ़्रांस के एक संग्रहालय के अभिलेखागार में एक पुराना, धुंधला सा चित्र मिला। बारामूला के उस चित्र में तीन बौद्ध स्तूप नजर आ रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहीं से समय ने करवट ली और कश्मीर का एक गौरवशाली अतीत हमारे सामने आया। ये करीब दो हजार साल पुराना इतिहास है। कश्मीर के जेहनपोरा का ये बौद्ध परिसर हमें याद दिलाता है, कश्मीर का अतीत क्या था, उसकी पहचान कितनी समृद्ध थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85