Dailyhunt

लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई : अखिलेश यादव

News85 2 months ago

खनऊ, गोरखपुर में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना बताती है कि अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में "लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई है" और अपराधी बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने सरकार के "जीरो टॉलरेंस" के दावे को भी सवालों के घेरे में रखा।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर निर्माण में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। साथ ही जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया।उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव तय है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85