Dailyhunt

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मथुरा में 12 जांबाज महिलाओं का सम्मान

News85 6 days ago

थुरा, उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के दूसरे चरण के तहत मथुरा जिले की तहसील मांट में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से 12 साहसी महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

सम्मानित महिलाओं ने समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और आत्मरक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चयनित महिलाओं में थाना मांट, सुरीर और नौहझील क्षेत्रों की प्रतिभागी शामिल रहीं। सम्मानित महिलाओं में थाना मांट से खुशी, रवीना, प्राची और मोनिका शर्मा; थाना सुरीर से विजय लक्ष्मी, आशा रानी, दिव्या कुमारी और रश्मि; तथा थाना नौहझील से शीतल, लक्ष्मी रावत, दीप्ति और रूबी यादव शामिल हैं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग महिला सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और महिला पुलिसकर्मियों ने अपराध नियंत्रण एवं जन-जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मांट रितु सिरोही और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मांट संदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मिशन शक्ति के उद्देश्यों को दोहराते हुए किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85