Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

मुख्यमंत्री योगी ने छात्र-शिक्षक-अभिभावकों को किया सम्मानित

News85 1 week ago

खनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न शिक्षा बोर्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।

मेधावियों को चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और अभिभावकों के चेहरे गर्व से दमक उठे।

प्रदेश स्तर पर टॉप-10 स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए गए। जनपद स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाने वाले 1,459 मेधावियों को 21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। सीतापुर की कशिश वर्मा (97.83 प्रतिशत) को मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सम्मानित किया। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के शिवम अवस्थी, कानपुर की अनन्या गर्ग और श्रेष्ठी सिंह, सीटीएमएस गोमती नगर के वैवस्वत नारायण दुबे ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

समारोह का विशेष क्षण शीलिंग हाउस स्कूल, कानपुर के ओजस्वित पसरीचा को 100 प्रतिशत अंक पर सम्मानित करने पर आया, जिस पर सभागार में जोरदार तालियां बजीं। गाजियाबाद के दक्ष वासुदेवा और अश्विक जैन तथा बरेली की मानवी पटेल को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों को भी बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85