Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत का आरोप लगा महिलाओं ने लगाया जाम

News85 6 months ago

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत का आरोप लगाते हुये महिलाओ ने मंगलवार को शहर के लालसराय मार्ग पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान फर्रुखाबाद -भोलेपुर मार्ग करीब एक घंटे भर तक जाम रहा।

पुलिस से, इस दौरान जाम खुलवाने के लिए नोंक-झोंक भी हुई। सूत्रों के अनुसार फर्रुखाबाद लाल सराय स्थित भारत गैस की, नेशनल गैस सर्विस एजेंसी से ,पिछले 30 मार्च करीब एक सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो रहा है।इस गैस एजेंसी से बड़ी संख्या में घरेलू गैस उपभोक्ता आये दिन सिलेंडर भरवाने के लिए चक्कर काट रहे थे और गैस न मिलने पर आज मंगलवार को उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। इसके बाद पीड़ित उपभोक्ताओं ने फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ मार्ग पर गैस एजेंसी कार्यालय के सामने लालसराय में जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से नोंक-झोंक हुई। बाद में आपूर्ति निरीक्षका नेहा गुप्ता ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझायाऔर आश्वासन दिया कि मंगलवार देर शाम तक गैस सिलेंडर की गाड़ी आ जाएगी, इसके बाद ही गैस का वितरण होगा। इसके बाद ही जाम को खुलवाया गया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर की गाड़ी आते ही वितरण शुरू हो जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85