Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

स्पेसएक्स के मेगा रॉकेट स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफल

News85 1 day ago

वॉशिंगटन, अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने टेक्सास स्थित स्टारबेस से अपने मेगा रॉकेट स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। लॉन्च के लाइव प्रसारण (ब्रॉडकास्टिंग) में यह जानकारी दी गयी है।

स्टारशिप रॉकेट ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 22:51 बजे (भारतीय समय अनुसार शनिवार तड़के 4:21 बजे) उड़ान भरी। रॉकेट के ऊपरी हिस्से ने परीक्षण उड़ान के दौरान हिंद महासागर में नियंत्रित तरीके से नीचे उतरने और पानी में सुरक्षित उतरने की प्रक्रिया पूरी की। रॉकेट अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 23:57 बजे (भारतीय समय अनुसार शनिवार तड़के 5:27 बजे) हिंद महासागर में उतरा।

स्पेसएक्स के अनुसार, एक घंटे से कुछ ज्यादा समय तक चली इस उड़ान के दौरान 20 स्टारलिंक वी3 उपग्रहों का सफल उप-कक्षीय परीक्षण किया गया और अंतरिक्ष में रैप्टर इंजन को पुनः चालू करने में सफलता मिली।

इससे पहले इस परीक्षण उड़ान को तीन बार टाला गया था। पहली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण आखिरी मिनट में रद्द कर दी गयी थी। इसके बाद टेक्सास में खराब मौसम के कारण इसे दो बार और टालना पड़ा था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News85