सोशल मीडिया पर असम में आई बाढ़ का बताकर इमारत ढहने का वीडियो तेज़ी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें बाढ़ के तेज़ बहाव के कारण नदी किनारे बनी एक पूरी इमारत ढहकर पानी में समाती हुई दिखाई दे रही है।
कई यूजर्स इस वीडियो को असम में आई बाढ़ और उससे हुई तबाही का बताकर शेयर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण असम के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई गांव और रिहायशी इलाके डूबने की कगार पर हैं। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। बाढ़ के चलते सड़क और रेल संपर्क प्रभावित हुआ है।
Fb/@Gold-Silver-TodayFact Check/Verification
असम में आई बाढ़ का बताकर वायरल हुए वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें बताया गया है कि वायरल वीडियो वाली यह घटना असम की नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की है।
21 जुलाई को कश्मीर ऑब्जर्वर के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि बडगाम के बीरवाह में बाढ़ के पानी में कई दुकानें बह गईं।
पड़ताल के दौरान हमें 21 जुलाई 2026 को कश्मीर ट्रिब्यून के फेसबुक पेज पर भी यह वीडियो पोस्ट हुआ मिला। पोस्ट के कैप्शन बताया गया है कि बडगाम के बीरवाह में तेज बाढ़ के पानी में दर्जनों दुकानें बह गईं।
असम के गुवाहाटी में बाढ़ के तांडव का बताकर वायरल हुए वीडियो का यहां जानें सच
22 जुलाई को न्यूज 18 इंडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक वीडियो रिपोर्ट में भी वायरल क्लिप वाले दृश्य मौजूद हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना जम्मू-कश्मीर के बडगाम ज़िले की है, जहां एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अचानक आई बाढ़ में बह गया। इस दौरान पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पानी में समा गया, जिसके चलते कई दुकानें पानी में बह गईं और चारों तरफ़ चीख़-पुकार मच गई।
हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से स्पष्ट है कि यह वायरल वीडियो असम बाढ़ से संबंधित नहीं है। यह वीडियो जम्मू कश्मीर के बडगाम का है, जहां बाढ़ के पानी में एक कॉम्लेक्स बह गया था।
Sources
Video Uploaded by @kashmir.observer on July 21, 2026
Fb Post by @kashmirtribunedaily on July 21, 2026
Video Report Published by News18 India on July 22, 2026
