सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमला हुआ है। इस वीडियो में एक खुले मैदान में भागते लोगों के बीच एम्बुलेंस की गाड़ियां और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं।
पोस्ट का आर्काइव यहां देखें। ऐसे अन्य पोस्ट्स यहां, यहां और यहां देखें।
Instagram/thenewjbharatFact Check/Verification
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमला होने के दावे से वायरल हुए वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान 23 अप्रैल 2026 को दैनिक सवेरा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ यह वीडियो मिला। इस वीडियो में वायरल वीडियो के दृश्यों के साथ किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर का बयान भी मौजूद है।
वीडियो में बताया गया है कि होम डिपार्टमेंट के निर्देश पर साल में दो बार सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। वीडियो में अधिकारी ने बताया है कि हवाई हमलों सहित अन्य परिस्थितियों से निपटने के लिए इस तरह के मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई एजेंसियां शामिल होती हैं।
