सोशल मीडिया पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रचंड गर्मी में स्वेटर पहनकर केजरीवाल राजघाट पहुंचे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'इतनी गर्मी में स्वेटर पहनकर केजरीवाल जी राजघाट में बापू की समाधि पर।' पोस्ट का आर्काइव यहां देखें।
ऐसे अन्य पोस्ट्स यहां और
Instagram/chotu_tiwari_6262Fact Check/Verification
प्रचंड गर्मी में स्वेटर पहनकर केजरीवाल के राजघाट जाने के दावे से वायरल हुए वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। इस दौरान द इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर 26 फरवरी 2024 को अपलोड की गई वीडियो रिपोर्ट में वायरल क्लिप वाला हिस्सा नजर आया। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के साथ राजघाट जाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने पर उन्हें याद किया। बतौर रिपोर्ट, मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, "पिछले साल इसी दिन केंद्र सरकार ने हमारी सरकार के सबसे सक्षम शिक्षा मंत्री को एक झूठे मामले में गिरफ्तार किया था। वह मनीष सिसोदिया ही थे, जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया।”
पड़ताल के दौरान हमें अरविंद केजरीवाल के यूट्यूब चैनल पर भी 26 फरवरी 2024 को लाइव स्ट्रीम किया गया यह वीडियो मिला। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “आज ग़रीबों को शिक्षा देने वाला व्यक्ति एक साल से जेल में है। हम उनके संघर्ष को सलाम करते हैं। आज मनीष सिसोदिया जी हर देशभक्त के लिए एक प्रेरणा हैं।”
पड़ताल के दौरान 28 अप्रैल 2026 को आजतक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई वीडियो रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने स्वेटर नहीं, बल्कि हाफ शर्ट और पैंट पहना हुआ है।
हमारी पड़ताल में मिले साक्ष्यों से स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल का वायरल वीडियो करीब 2 साल पुराना है। यह वीडियो सर्दियों के दौरान का है। यह सच है कि केजरीवाल जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के साथ चल रहे विवाद के बीच राजघाट गए थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने हाफ शर्ट और पैंट पहनी थी।
Sources
Video Report published by The Indian express on Feb 26, 2024
Video Uploaded on YouTube by Arvind kejriwal on Feb 26, 2024
Video Report by Aajtak on April 28, 2026
