Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

फैक्ट चेक: नेपाल में आई बाढ़ के नाम पर वायरल 'पहले और बाद' की तस्वीरों की कहानी कुछ और है

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का एक कोलॉज शेयर कर इसे नेपाल में आई भीषण बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा है। एक तस्वीर में खूबसूरत क़स्बा दिख रहा है, तो दूसरी तस्वीर में बाढ़ की विभीषिका को दिखाया गया है।

इस तस्वीर को सही मानकर तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "सुबह का नेपाल, शाम का नेपाल त्रासदी ने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया चीन अधिकृत तिब्बत से निकला सैलाब नेपाल को पल भर में तबाह कर गया। पोस्ट का आर्काइव यहां देखें। ऐसे अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल आई बाढ़ ने कई ज़िलों में भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कम से कम 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों के जवानों और विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। इस प्राकृतिक आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसे हालिया वर्षों में नेपाल की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। अब इसी संदर्भ में तस्वीरों का यह कोलाज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

 Fb: @सीमांचल आजतक

Fact Check/Verification

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दावे से वायरल हो रही तस्वीरों का सच जानने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च की मदद से तस्वीरों को खोजा। इस दौरान हमें किसी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट में ये तस्वीरें नजर नहीं आईं। इसके बाद तस्वीरों को गौर से देखने पर हमें इसमें घरों की बनावट और सड़क पर मौजूद वाहनों का स्वरूप भी सामान्य नहीं लगा।

इसके बाद हमने तस्वीरों के इस कोलाज को AI डिटेक्शन टूल हाइव डिटेक्ट पर चेक किया। इस दौरान इस टूल ने 90.2 प्रतिशत संभावना के साथ कोलाज में मौजूद तस्वीरों को AI जेनरेटेड बताया।

 Result- Hive Detect

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दावे से वायरल हुई तस्वीरों का सच जानने के लिए हमने इसे AI डिटेक्शन प्लेटफॉर्म साइट इंजिन पर भी जांचा। टूल ने अपने विश्लेषण में कोलाज में मौजूद तस्वीरों को 99 प्रतिशत संभावना के साथ AI जेनरेटेड बताया।

 Result- Sightengine

कोलाज में मौजूद तस्वीरों को हमने एक अन्य AI डिटेक्शन टूल जीरो जीपीटी पर भी जांचा। इस टूल ने 85 प्रतिशत संभावना के साथ कोलाज में मौजूद तस्वीरों को एआई निर्मित बताया।

डिलीवरी बॉय द्वारा महिला की पिटाई के दावे से वायरल हुए वीडियो का यहां जानें सच

 Result- ZeroGPT

हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से स्पष्ट है कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के नाम पर वायरल कोलाज में मौजूद तस्वीरें AI जेनरेटेड हैं।

Sources
Hive Detect AI
Sightengine
ZeroGPT

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newschecker.in Hindi