Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

फैक्ट चेक: नेपाल में आई बाढ़ से जोड़कर वायरल हुआ हेलिकॉप्टर का यह वीडियो अलास्का का है

हेलीकॉप्टर से ग्लेशियर टूटने की घटना रिकॉर्ड किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि चीन का हेलिकॉप्टर उस जगह पहुंच गया है, जहां ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में बाढ़ आई है.

हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो अमेरिका के अलास्का का है और इसे एक अमेरिकी पायलट लिघ कोतेस ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट पर नेपाल में आई बाढ़ से पहले ही अपलोड किया था.

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भूस्खलन और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. इस घटना में अबतक 165 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है और कई लोग लापता हैं. इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. नेपाल सरकार ने भूस्खलन और बाढ़ के पीछे भूकंप को संभावित वजह बताया था. हालांकि, अमेरिकी एजेंसी ने भूस्खलन और बाढ़ से ठीक पहले भूकंप आने के दावों को खारिज किया है.

इस घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर 2 मिनट 34 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लेशियर टूटने और उसकी वजह से तेज गति से पानी बहने के दृश्य मौजूद हैं. इन दृश्यों को हेलिकॉप्टर से रिकॉर्ड किया गया है.

इस वीडियो को

के साथ शेयर किया जा रहा है, जिसमें लिखा हुआ है "चीन का हेलीकॉप्टर उस ग्लेशियर क्षेत्र तक पहुंचा, जहां ग्लेशियर टूटने के बाद निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई. इस तरह की घटना को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) कहा जाता है".

 Courtesy: X/ashokshera94

यह वीडियो इसी तरह के कैप्शन के साथ फेसबुक पर भी शेयर किया गया है, जिसे यहां, यहां और यहां देखें.

Fact Check/Verification

नेपाल में बाढ़ आने के बाद चीनी हेलिकॉप्टर के ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचने के दावे से वायरल इस वीडियो की पड़ताल में कीफ्रेम की मदद से रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इन्हीं दृश्यों वाला वीडियो हेली पायलट लिघ नाम से बने यूट्यूब अकाउंट पर 16 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया मिला. वीडियो के साथ मौजूद लोकेशन में इसे अमेरिका के अलास्का का बताया गया था.

 Courtesy: YT/HeliPilotLeigh

वायरल वीडियो जैसे दृश्यों वाले कई वीडियो हमें लिघ कोतेस के यूट्यूब अकाउंट पर भी मिले. इनमें से 16 जनवरी 2025 को अपलोड किए गए करीब 2 मिनट के वीडियो में भी हमें वायरल वीडियो जैसे दृश्य नजर आए. हेलिकॉप्टर से ही रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिघ अपने मोबाइल फोन को हेलिकॉप्टर से बाहर निकालकर ग्लेशियर टूटने की वजह से तेज गति से निकल रहे पानी वाले दृश्यों को कैद कर रही हैं.

 Courtesy: YT/HeliPilotLeigh

इसी यूट्यूब वीडियो के रिप्लाई सेक्शन में लिघ ने एक यूजर के सवाल पूछे जाने पर इसे कोलंबिया ग्लेशियर का दृश्य बताया था.

 Courtesy: YT/HeliPilotLeigh

जांच में हमें लिघ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वायरल वीडियो 22 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया मिला. इस वीडियो में मौजूद सभी टेक्स्ट वही थे, जो वायरल वीडियो में भी दिखाई दे रहे हैं.

 Courtesy: IG/helipilotleigh

वीडियो के साथ मौजूद कैप्शन में लिखा हुआ था, "जोकुलहाउप जिसे GLOF या ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड भी कहा जाता है, यह तब होता है जब ग्लेशियर की बर्फ से रुका हुआ पानी अचानक बाहर निकलने का रास्ता खोज लेता है. पानी का दबाव इतना तेज हो सकता है कि वह बर्फ को ऊपर उठा दे और उसमें दरारें पैदा कर दे. इसके बाद झील का पानी ग्लेशियर के नीचे से तेजी से बाहर निकलता है और बेहद तेज़ बहाव के साथ नीचे चला जाता है. यह एक अपेक्षाकृत सामान्य प्राकृतिक घटना है, लेकिन इन्हें कैमरे में कैद करना दुर्लभ है, क्योंकि यह आमतौर पर बेहद दूरदराज़ इलाकों में होती हैं. अलास्का के कोलंबिया ग्लेशियर में यह घटना 2014 से हर साल हो रही है.

लिघ के इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट पर अलास्का के ग्लेशियर और वहां होने वाले जोकुलहाउप के कई वीडियोज मौजूद हैं. लिघ कोतेस अमेरिका के अलास्का प्रान्त की एक हेलिकॉप्टर पायलट हैं.

 Courtesy: IG/helipilotleigh

इसके अलावा, हमने अपनी जांच में यह भी पाया कि लिघ के वीडियो में जिस कोलंबिया ग्लेशियर को दिखाया गया है, वह अलास्का के वाल्देज़ के निकट मौजूद है.

हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि नेपाल में बाढ़ के बाद चीनी हेलिकॉप्टर के ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचने के दावे से वायरल यह वीडियो अमेरिका के अलास्का प्रांत में मौजूद कोलंबिया ग्लेशियर का है, जिसे एक अमेरिकी पायलट लिघ कोतेस ने रिकॉर्ड किया था.

Our Sources
Video uploaded by Leigh Coates Instagram account on 22nd Aug 2026
Video uploaded by Leigh Coates Youtube account on 16th Jan 2025

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newschecker.in Hindi