फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जेर्मां (पीएसजी) के चैंपियंस लीग जीतने के बाद पेरिस में हिंसा भड़क गई. इसी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जलती गाड़ियां और बस स्टैंड पर तोड़फोड़ के दृश्य मौजूद हैं.
हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि करीब तीन साल पहले फ्रांस की राजधानी पेरिस में कुर्दिश कल्चरल सेंटर पर हुई गोलीबारी के विरोध में भड़के हिंसक प्रदर्शन के दौरान का है.
30 मई की रात को पेरिस सेंट-जेर्मां (पीएसजी) के चैंपियंस लीग जीतने की खबर सामने आने के बाद पेरिस समेत फ़्रांस के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई. जश्न मनाने के दौरान उपद्रवियों ने कुछ जगहों पर दुकानों में भी तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. इसके अलावा कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया. फ्रेंच पुलिस ने इस मामले में करीब 780 लोगों को हिरासत में लिया है.
इसी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर 37 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शुरूआती 18 सेकेंड में एक सड़क पर कई गाड़ियां पलटी और उनमें से कुछ में आग लगी हुई भी दिखाई दे रही है. आगे के हिस्से में भीड़ एक बस या ट्राम स्टेशन को तोड़ती हुई दिखाई दे रही है.
इस वीडियो को
Courtesy: X/sumit1kalraयह वीडियो इसी तरह के दावे के साथ फेसबुक पर भी शेयर किया गया है, जिसे यहां, यहां और यहां देखें.
Courtesy: FB/janardan.mishra.35Fact Check/Verification
पेरिस में हिंसा भड़कने के दावे से शेयर हो रहे इस वीडियो की पड़ताल में शुरूआती दृश्यों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह वीडियो

इसके अलावा, हमें ब्रूट के ही फेसबुक अकाउंट से 25 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया अन्य वीडियो भी मिला, जिसमें वायरल वीडियो से जुड़े दृश्य मौजूद थे और इसे रेमी बुइसिने ने ही रिपोर्ट किया था. वीडियो के साथ मौजूद कैप्शन में इसे पेरिस के कुर्दिश कल्चरल सेंटर के सामने हुए हमले के बाद हिंसा भड़कने का बताया गया था.

इसके बाद हमने आगे के दृश्यों की पड़ताल की, जिसमें भीड़ एक बस या ट्राम स्टेशन तोड़ती दिखाई दे रही है. रिवर्स इमेज सर्च में हमें यह वीडियो एक फेसबुक अकाउंट से 25 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया मिला. वीडियो के साथ मौजूद कैप्शन में इसे पेरिस का बताया गया था.

जांच में हमें एक यूरोपियन मीडिया आउटलेट की वेबसाइट पर भी 24 दिसंबर 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट में वायरल वीडियो से जुड़े दृश्यों वाली तस्वीर मिली. यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2022 को पेरिस में कुर्दिश कल्चरल सेंटर पर हुए हमले के बाद पेरिस में भड़की हिंसा की थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 दिसंबर 2022 को पेरिस में मौजूद कुर्दिश कल्चरल सेंटर के पास गोलीबारी हुई थी और इसमें करीब तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद फ़्रांस की राजधानी पेरिस की सड़कों पर हिंसा भड़क गई थी. यह हमला 69 वर्षीय विलियम एम नाम के एक शख्स ने किया था.
हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि पेरिस में हिंसा भड़कने के दावे से शेयर हो रहे इस वीडियो में मौजूद दोनों ही दृश्य हालिया नहीं, बल्कि करीब तीन साल पुराने हैं.
Our Sources
Video shared by RemyBuisine X account on 24th Dec 2022
Video shared by Brut FB account on 25th Dec 2022
Video shared by Tibet Channel FB account on 25th Dec 2022
Article Published by novayagazeta on 24th Dec 2022
