Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Actor Javed Jaffrey's Wife Duped Of 17.5 Crores : अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी के साथ निवेश के नाम पर 17.5 करोड़ का फॉड, बीएमसी अधिकारी समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Actor Javed Jaffrey's Wife Duped Of 17.5 Crores : अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी के साथ निवेश के नाम पर 17.5 करोड़ का फॉड, बीएमसी अधिकारी समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Newsroom Post 1 week ago

ई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ निवेश के नाम पर तकरीबन 17.5 करोड़ रुपए के फ्रॉड का मामला सामने आया है। हबीबा जाफरी ने इस संबंध में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीएमसी के एक अधिकारी महेश पाटिल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हबीबा जाफरी को मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे प्रॉपर्टी में निवेश कराया गया था।

आरोपियों ने हबीबा जाफरी के साथ उनके परिवार के अन्य लोगों से भी पैसा इंवेस्ट कराया। इस मामले में कारोबारी निशित पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे कोर्ट ने 19 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बीएमसी के सहायक आयुक्त महेश पाटिल, रुपेश, सागर मेहता, देवेंद्र पड़वल और अन्य के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 341(1), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच सभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और इस मामले से संबंधित वित्तीय और संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

क्राइम ब्रांच के द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले के पीछे ठगी का कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है। क्या इन लोगों ने इसी तरह से और भी अन्य लोगों को अपने जाल में फंसाया है, इन सब बातों की तफ्तीश हो रही है। बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल कॉल डिटेल और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में आरोपी बीएमसी के अधिकारी महेश पाटिल की भूमिका को काफी संदिग्ध माना जा रहा है। पाटिल को पालिका प्रशासन का विवादित अधिकारी माना जाता है। वो पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर केस की पड़ताल हो रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi