Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटोज, लिखा इमोशनल कैप्शन

अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटोज, लिखा इमोशनल कैप्शन

Newsroom Post 2 weeks ago

ई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब एक और खास फोटो शेयर कर बेहद स्पेशल कैप्शन लिखा है, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह ने शेयर की खास तस्वीर:

भोजपुर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने हालिया रिलीज गाने "घिस घिस घिस" से एक शॉट शेयर किया है जिसमे वो बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार संग ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- "एक कलाकार के लिए इससे खूबसूरत एहसास शायद कुछ नहीं होता…Thankyou for celebrating "घिस-घिस-घिस" like your own दिल से शुक्रिया… हमेशा याद रहेगा ये प्यार सिर्फ views नहीं मिले…इतने अपने मिले, इतना प्यार मिला हर story, हर comment, हर wish दिल तक पहुँची… इतने अपने लोग साथ खड़े हैं, इतना प्यार दे रहे हैं सच में बहुत ख़ुश और कृतज्ञ महसूस कर रही हूँ मैसिव हिट बना दीजिए।"

बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में रिलीज हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म "वेलकम टू द जंगल" के गाने "घिस घिस घिस" में नजर आईं हैं। अक्षरा ने फिल्म में इस गाने पर अक्षय कुमार संग आइटम नंबर किया है और ये अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू भी है।

इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रॉस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर गाना कर के अक्षरा सिंह ने निश्चित ही भोजपुरी जगत में एक लकीर खींच दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi