Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Brutality Of 'Kalyugi' Mother : 'नीला ड्रम' फिर चर्चा में.अब 'कलयुगी' मां बनी हैवान, करतूत सुनकर कांप जाएगी रूह

Brutality Of 'Kalyugi' Mother : 'नीला ड्रम' फिर चर्चा में.अब 'कलयुगी' मां बनी हैवान, करतूत सुनकर कांप जाएगी रूह

Newsroom Post 1 week ago

ई दिल्ली। कहा जाता है कि माता कभी कुमाता नहीं होती लेकिन कलयुग में ऐसी बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनको सुनकर हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर कोई मां अपने बच्चे के साथ हैवानियत कैसे कर सकती है।

ऐसा ही एक घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई है। यहां एक महिला ने अपनी पांच दिन की नवजात बच्ची की हत्या कर दी। महिला ने जिस बच्ची को पांच दिन पहले जन्म दिया था उस मासूम को पानी से भरे नीले ड्रम में डुबोकर निर्दयी तरीके से मार डाला। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव में पांच दिन पहले गर्भवती महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म महज पांच दिन बाद उसका शव घर में रखे पानी से भरे नीले ड्रम में मिला। जैसे ही यह घटना लोगों को पता चली इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और परिवार वालों के साथ अड़ोस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। घटना को लेकर बच्ची की मां ने कहानी बनाने की कोशिश की और लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। मगर जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती गई, मामले से जुड़ी कड़ियां एक के बाद एक जुड़ती गईं। महिला के विरोधाभासी बयानों के आधार पर पुलिस का शक गहराया।

इसके बाद पुलिस ने उस महिला से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सच्चाई बताते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि उसकी एक बेटी पहले से ही है और ऐसे में दूसरी बच्ची के पैदा के बाद उसके पालन-पोषण और जिम्मेदारियों को लेकर वह मानसिक दबाव में थी और यही कारण है कि उसने बच्ची को मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले साल मेरठ की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी और उसके शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में जमा दिया था। उस घटना के बाद से नीला ड्रम चर्चा में आ गया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi