Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CBI Recreates Twisha Sharma's Death Scene : ट्विशा शर्मा की मौत का सीन सीबीआई ने रिक्रिएट किया, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को घटनास्थल पर ले जाकर पूछे सवाल

CBI Recreates Twisha Sharma's Death Scene : ट्विशा शर्मा की मौत का सीन सीबीआई ने रिक्रिएट किया, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को घटनास्थल पर ले जाकर पूछे सवाल

Newsroom Post 4 months ago

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा की मौत मामले की तफ्तीश कर रही सीबीआई की टीम ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर मौत के सीन को रिक्रिएट किया। इस दौरान सीबीआई ट्विशा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को भी अपने साथ उनके घर ले गई।

सीबीआई यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना वाली रात 12 मई को ट्विशा की मौत के बाद क्या-क्या हुआ। सीन को रिक्रिएट करने के लिए सीबीआई ने ट्विशा का 80 किलो का एक पुतला बनवाया उसे रस्सी से लटकाया गया। इसके बाद समर्थ और गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के पुतले को नीचे उतारा और उसकी गर्दन पर लगा फंदा खोला।

फॉरेंसिक की टीम भी इस दौरान वहां मौजूद रही। सीबीआई ने समर्थ और गिरिबाला से वो सब कुछ कराया जो उन्होंने पूछताछ में बताया था कि घटना के दिन ट्विशा के फांसी लगाने के बाद उन्होंने क्या क्या किया था। इस दौरान सीबीआई टीम ने समर्थ और गिरिबाला से कई सवाल भी किए। फिलहाल सीबीआई को ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार है जो दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम ने किया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कई चीजें स्पष्ट हो सकती हैं। बता दें कि गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने 28 मई को गिरफ्तार किया था। उससे पहले उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। जबकि समर्थ सिंह ने अदालत के सामने सरेंडर किया था, उससे पूर्व को लगभग 10 दिन तक फरार थे।

सीबीआई को कोर्ट से इन दोनों की पांच दिन की रिमांड मिली थी जो कल यानी 2 जून को खत्म हो रही है। सीबीआई मंगलवार को इन दोनों को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी और संभवत: रिमांड बढ़ाए जाने की मांग करेगी। ट्विशा शर्मा 12 जून को भोपाल स्थित अपनी ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी हुई मृत अवस्था में मिली थीं। उनके ससुरालीजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं जबकि मायकेवाले ससुराल पक्षा पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi