Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CBSE Re-Evaluation Portal Cyber Attack : सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक करने की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स

CBSE Re-Evaluation Portal Cyber Attack : सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक करने की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स

Newsroom Post 5 days ago

ई दिल्ली। सीबीएसई ने दावा किया है कि 12वीं कक्षा की बोर्ड कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन के लिए खोले गए सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक करने की कोशिश की गई। सीबीएसई के मुताबिक पोर्टल पर हुए साइबर अटैक के कारण केवल 2 मिनट में 15 लाख बार हिट हुए और 1 लाख से अधिक बार अनधिकृत रूप से फाइलों को एक्सेस करने की कोशिश की गई।

सीबीएसई ने बताया कि इस साइबर अटैक के बावजूद हमारी साइबर सुरक्षा टीम के प्रयासों की बदौलत हजारों छात्रों ने बिना किसी बड़ी परेशानी के अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर वर्तमान में 8,000 से अधिक उपयोगकर्ता एक साथ काम कर रहे हैं। आज दोपहर 3:00 बजे तक 16,000 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर दिया है। हजारों छात्रों ने आज सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल का उपयोग किया, वहीं कुछ दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने साइबर हमलों की एक श्रृंखला के माध्यम से सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया। छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर हमने प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया है, जिसमें सेशन की समय सीमा को बढ़ाना भी शामिल है, ताकि प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और सुचारू हो सके। हमारी टीमें सतर्क और तत्पर हैं ताकि छात्रों को हर संभव तरीके से सुविधा प्रदान की जा सके।

आपको बता दें कि इससे पहले री-इवैल्यूएशन पोर्टल को जब सुबह स्टूडेंट्स ने खोलने का प्रयास किया तो उसमें एरर शो हो रही थी। इससे पहले इस पोर्टल को 29 जून से खुलना था लेकिन सीबीएसई ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए 1 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि 1 जून को भी यह पोर्टल नहीं खुला। देशभर में लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स पोर्टल खोलने का प्रयास करते रहे मगर उसमें बार-बार 'अंडर मेंटेनेंस' मैसेज दिख रहा था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi