Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Girlfriend Of Suspected Jaish terrorist arrested: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड को झारखंड से पकड़ा, हनीट्रैप में नामचीन लोगों और नेताओं को फंसाने की थी साजिश!

Girlfriend Of Suspected Jaish terrorist arrested: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड को झारखंड से पकड़ा, हनीट्रैप में नामचीन लोगों और नेताओं को फंसाने की थी साजिश!

Newsroom Post 2 weeks ago

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को भी पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल एसटीएफ के मुताबिक अर्पिता भी संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की सक्रिय सदस्य है। एसटीएफ अब हमीम और अर्पिता को रिमांड पर लेकर आमने-सामने पूछताछ की तैयारी कर रही है।

पश्चिम बंगाल एसटीएफ के मुताबिक हमीम मंडल और अर्पिता सरकार के बीच वाट्सएप पर चैट होती रही है। जिससे जैश के आतंकी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। एसटीएफ का दावा है कि दोनों के बीच चैट से पता चला है कि उनको अलग-अलग काम दिया जाता रहा है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ का कहना है कि हमीम और अर्पिता खास एनक्रिप्टेड एप के जरिए बात करते थे। एसटीएफ का ये भी दावा है कि प्रभावशाली लोगों को हनीट्रैप में फंसाने का काम अर्पिता के जिम्मे था। वो उनको अगवा करने की प्लानिंग में भी शामिल रही। इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए लोगों की भर्ती करने का काम भी अर्पिता सरकार के जिम्मे था। एसटीएफ ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची गई।

पश्चिम बंगाल एसटीएफ की गिरफ्त में आया हमीम मंडल।

पश्चिम बंगाल एसटीएफ के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि पश्चिम बंगाल के नामचीन नेताओं से संपर्क कर उनकी निजी जानकारी, सुरक्षा और गतिविधि से संबंधित तथ्य जुटाने का काम अर्पिता सरकार और हमीम मंडल करते थे। एसटीएफ पता करने में जुटी है कि ये जानकारी किसे भेजी गई। हमीम मंडल को पूर्व बर्धमान के एक रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। पश्चिम बंगाल एसटीएफ का दावा है कि उसके रिश्ते पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी सज्जाद भट से हैं। एसटीएफ ये भी जांच रही कि हमीम और अर्पिता किसी एक ही संगठन से जुड़े हैं या इनका रिश्ता और भी आतंकी संगठनों और उनके मॉड्यूल से है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi