Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
How to Register In Lakshmi Yojana Of Delhi In Hindi: दिल्ली की 'लक्ष्मी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन किस तरह करें?, रेखा गुप्ता सरकार हर महीने देगी 2500 रुपए

How to Register In Lakshmi Yojana Of Delhi In Hindi: दिल्ली की 'लक्ष्मी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन किस तरह करें?, रेखा गुप्ता सरकार हर महीने देगी 2500 रुपए

Newsroom Post 2 weeks ago

ई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आज से 'लक्ष्मी योजना' के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत दिल्ली की 21 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।

यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस योजना के लिए किस तरह महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं और लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने रेखा गुप्ता सरकार से रकम हासिल करने के लिए क्या पात्रता है?

दिल्ली की लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in के जरिए होगा। रजिस्ट्रेश के लिए इस पोर्टल पर जाकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के लिंक पर क्लिक करें। महिलाएं अपने मोबाइल नंबर से जुड़े आधार कार्ड के नंबर और दूसरी जानकारी इस लिंक पर दिए फॉर्म में भरें। इसके साथ ही जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उनकी स्कैन कॉपी अपने आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। फॉर्म दाखिल करने के बाद इसकी ऑनलाइन रसीद मिलेगी। जिसे सेव कर लें। दिल्ली की लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2500 रुपए लेने के लिए महिला आवेदक के पास मोबाइल नंबर से जुड़ा आधारक कार्ड, दिल्ली का वोटर आईडी, सालाना 2.5 लाख पारिवारिक आय का सर्टिफिकेट, दिल्ली में 10 साल से निवास और कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होना और बैंक खाते का विवरण होना जरूरी है।

60 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 60 साल से ज्यादा उम्र होने पर सरकार से वृद्धावस्था पेंशन लिया जा सकता है। लक्ष्मी योजना के तहत परिवार से सिर्फ एक ही महिला को रकम मिलेगी। परिवार की सबसे ज्यादा उम्र की महिला को योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। अगर महिला या उसके परिवार का सदस्य सरकारी नियमित या संविदा पर सरकारी कर्मचारी या पेंशनर है, तो उसे लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है, परिवार के पास चार पहिया वाहन है, परिवार सालाना 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करता हो, अन्य किसी योजना का लाभ ले रहा हो या आपराधिक रिकॉर्ड हो, तो रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi