Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Lock Upp 2 Spoiler: लॉकअप सीजन 2 के फिनाले से पहले एविक्शन की सारी डिटेल्स आई सामने, इन कंटेस्टेंट का टॉप - 5 से कटा पत्ता

Lock Upp 2 Spoiler: लॉकअप सीजन 2 के फिनाले से पहले एविक्शन की सारी डिटेल्स आई सामने, इन कंटेस्टेंट का टॉप - 5 से कटा पत्ता

Newsroom Post 2 weeks ago

ई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक अप में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ चुका है। अब फिनाले से ठीक पहले इस शो से जुड़ी एक लेटेस्ट डिटेल सामने आई है, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

लॉक अप सीजन 2 फ़िलहाल सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लॉक अप फ़िलहाल अपने सेमीफिनाले वीक में है और अगले हफ्ते शो का फिनाले होने वाला है। ऐसे में लॉक अप के फिनाले से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल सामने आ गई है। लॉकअप में आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना के डबल एविक्शन के बाद अब फिनाले से ठीक पहले एक और डबल एविक्शन होने जा रहा है।

जी हां, लॉकअप सीजन 2 में फिनाले वीक से ठीक पहले अब आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे भी एलिमिनेट हो जाएंगे। हर्षद और राम कपूर भी टॉप 5 में जगह बनाने के बाद एविक्ट हो जाएंगे। हर्षद चोपड़ा और राम कपूर की जर्नी टॉप 5 के आगे नहीं बढ़ पाएगी और ऐसे श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और योगेश रावत लॉकअप सीजन 2 के टॉप थ्री फाइनलिस्ट होंगे।

अब कुछ रिपोर्ट्स की माने तो योगेश राहत टॉप थ्री में तो जगह बना लेंगे लेकिन यहीं उनकी जर्नी समाप्त हो जाएगी। वो आगे नहीं जा पाएंगे। शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा लॉक अप सीजन 2 की टॉप 2 फाइनलिस्ट हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेया और शिवांगी में से लॉक की विनर कौन बनती हैं?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi