Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Modi-Putin Meeting In Bishkek : एंडलेस वॉर से एंड ऑफ वॉर की दिशा में जाना होगा, यूक्रेन का जिक्र करते हुए मोदी ने पुतिन को दिया शांति का संदेश

Modi-Putin Meeting In Bishkek : एंडलेस वॉर से एंड ऑफ वॉर की दिशा में जाना होगा, यूक्रेन का जिक्र करते हुए मोदी ने पुतिन को दिया शांति का संदेश

Newsroom Post 2 weeks ago

ई दिल्ली। किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दूसरे से मिले। दोनों नेताओं ने साथ बैठकर द्विपक्षीय बैठक की।

इस दौरान भारत-रूस संबंधों, यूक्रेन युद्ध समेत कई विषयों पर बात हुई। मोदी ने यूक्रेन के विषय पर हम हमेशा चर्चा करते रहे हैं। पिछली बार जब हम मिले थे आपने सभी मुद्दों पर विस्तार से मुझसे चर्चा की थी। जैसा कि आप जानते हैं भारत शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी समर्थन करता रहेगा। युद्ध में बिताया एक-एक दिन मानवता को पीछे धकेलता है। जबकि शांति की तरफ एक-एक कदम पूरी मानवता को नई आशा और उमंग से भर देता है। हमें एंडलेस वॉर से एंड ऑफ वॉर की दिशा में जाना होगा जो मानवता की भलाई के लिए भी बहुत आवश्यक है।

मोदी ने पुतिन से कहा, जल्द से जल्द सभी विषयों का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान हो यही मानवता की पुकार है, यही भारत का संदेश है। बुद्ध की धरती का एक ही संदेश है, शांति का मार्ग। मोदी बोले, यह हमारे लिए गहरे संतोष का विषय है कि हमारा सहयोग निरंतर नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ रहा है और दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना, यही हम दोनों की सोच रही है और आगे भी यही हमारा मूल मंत्र होगा।

पुतिन से बोले मोदी, ब्रिक्स समिट में आपके स्वागत के लिए भारतवासी उत्सुक

प्रधानमंत्री बोले, मेरे मित्र, आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल आपकी भारत यात्रा बहुत ही सफल और यादगार रही। हमने कई घंटे साथ बिताए और भारत-रूस आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई और विस्तार देने पर हमने चर्चा की। मुझे खुशी है कि बातचीत के जो नतीजे निकले हैं उनके कार्यान्वयन के लिए भारत और रूस की टीमें प्रतिबद्धता और तेजी के साथ काम कर रही हैं। भारतीय पीएम ने पुतिन से कहा कि कुछ दिनों बाद भारत ब्रिक्स समिट का आयोजन कर रहा है, सभी भारतवासी आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। आपकी यात्रा से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को भी बल मिलेगा और ब्रिक्स के अंतर्गत संवाद और सहयोग भी सशक्त होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi