Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM Narendra Modi's Message On Seven Years Abrogation Of Article 370 And 35(A) : आर्टिकल 370 और 35(A) हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर देश के नाम पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश

PM Narendra Modi's Message On Seven Years Abrogation Of Article 370 And 35(A) : आर्टिकल 370 और 35(A) हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर देश के नाम पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश

Newsroom Post 4 days ago

ई दिल्ली। मोदी सरकार ने सात साल पहले आज ही के दिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35 (A) को हटाने का ऐलान किया था। अनुच्छेद 370 और 35(A) को हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश जारी किया है।

मोदी ने एक्स पर लिखा, सात साल पहले, आज ही के दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ। तब से, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है।

मोदी ने कहा, इस साल 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी वर्ष हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है। दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ। हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले।

आपको बता दें कि जब आर्टिकल 370 और 35 (A) को हटाने का आदेश जारी किया गया तो कांग्रेस समेत जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों ने मोदी सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया था। नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत अन्य दलों के नेताओं के तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद मोदी सरकार अपने निर्णय पर अडिग रही और इसी का नतीजा है कि आज श्रीनगर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा शान से लहरा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi