Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Red Alert For Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए बाकी देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Red Alert For Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए बाकी देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Newsroom Post 1 week ago

ई दिल्ली। कुछ दिन के ढीलेपन के बाद मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि देश के 12 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश होगी। गुजरात में तो भारी बारिश के कारण बाढ़ की विकट समस्या हो गई है।

असम में भी यही स्थिति है। मौसम विभाग ने गुजरात और असम के साथ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के कारण रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय संचरण के कारण मॉनसून एक्टिव है। इसकी वजह से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि 5 अगस्त तक उत्तर-पश्चिमी राज्यों में काफी बारिश होगी। यूपी और बिहार में भी जमकर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगस्त के पहले हफ्ते में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बीते शुक्रवार को बताया था कि अब तक मॉनसून की बारिश औसत से कम रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अल-नीनो के सक्रिय होने के कारण सितंबर में भी औसत से कम बारिश होगी। भारत में मॉनसून का सीजन जून से सितंबर तक माना जाता है। इस साल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि तय दिन 1 जून से चार दिन पहले दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून केरल पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मॉनसून के बादल आगे बढ़े, लेकिन बीच मध्य प्रदेश में काफी दिनों तक अटके रहे। ऐसे में बारिश कम होने से उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के किसानों के लिए भी दिक्कत पैदा हुई। हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय मॉडल ये दावा कर रहे हैं कि सितंबर में भारत में काफी बारिश होगी, लेकिन अल-नीनो अगर फिर तेजी पकड़ता है, तो ये दावे गलत निकल सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi