Dailyhunt
शर्मीले हैं आयुष्मान खुराना : मनुऋषि चड्ढा

शर्मीले हैं आयुष्मान खुराना : मनुऋषि चड्ढा

Newsroom Post 6 years ago

नई दिल्ली। अभिनेता मनुऋषि चड्ढा जल्द ही बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता आयुष्मान खुराना संग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में दिखाई देंगे। इस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता के बारे में उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि वह एक शर्मीले इंसान हैं।

मनुऋषि ने कहा, "वह एक शर्मीले इंसान हैं, लेकिन कैमरे पर वह अपने किरदार में पूरी तरह से समा जाते हैं और साथ ही अन्य किरदारों के साथ भी व्यक्तिगत तौर पर घुल-मिल जाते हैं।

वह मुझसे छोटे हैं, लेकिन उनसे सीखने को बहुत कुछ है। वह सेट पर अपने सह-कलाकारों को बेहद सहज महसूस कराते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आयुष्मान एक टीम में रहकर काम करते हैं। वह इस बात को समझते हैं कि सिनेमा और स्क्रिप्ट पूरी टीम को लेकर है।" 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi