Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शुरू होने जा रहा है भोजपुरी जगत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट सेलिब्रेशन, आम्रपाली दुबे ने शेयर की डिटेल

शुरू होने जा रहा है भोजपुरी जगत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट सेलिब्रेशन, आम्रपाली दुबे ने शेयर की डिटेल

Newsroom Post 1 week ago

ई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने एक रील वीडियो शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इस रील वीडियो में खास:

आम्रपाली दुबे की लेटेस्ट रील :

आम्रपाली दुबे ने अपनी लेटेस्ट रील वीडियो शेयर कर 2 जून से शुरू होने वाले Bhojpuri Industry Premier Leauge की जानकारी अपने फैंस को दी है। बता दें इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट सेलिब्रेशन Bhojpuri Industry Premier Leauge 2 जून से शुरू होकर 5 जून तक चलेगा। इसकी जानकारी आम्रपाली ने रील शेयर कर फैंस को दी। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "2 जून से 5 जून तक! तैयार रहिए भोजपुरी क्रिकेट मनोरंजन के सबसे बड़े जश्न के लिए!"

बता दें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी जगत के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी जल्द ही हॉटस्टार पर नजर आएगी। आम्रपाली दुबे ने ख़ुद फैंस को इसकी जानकारी दी है। निरहुआ और आम्रपाली के इस नए शो नाम भोजपुरी बवाल है जो जल्द ही कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। हालांकि ये शो कब से ऑन एयर होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे की फ़िल्म को कांस फ़िल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म "बीवी हो तो ऐसी" का फर्स्ट लुक प्रेस्टीजियस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में लॉन्च किया गया। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को कान्स फिल्म फेस्टिवल के Bharat Pavilion में लॉन्च किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi