Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Three Of A Family Killed In Jharkhand: झारखंड के बोकारो में बुजुर्ग दंपति और बहू की सरेआम हत्या, मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी राजू सिंह

Three Of A Family Killed In Jharkhand: झारखंड के बोकारो में बुजुर्ग दंपति और बहू की सरेआम हत्या, मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी राजू सिंह

Newsroom Post 6 days ago

बोकारो। झारखंड के बोकारो में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। बोकारो के नावाडीह थाने के कुछ किलोमीटर दूर स्थित कुकुरलीलवा गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

तीन लोगों की हत्या के आरोपी का नाम राजू सिंह है। मृतकों में बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू हैं। दैनिक जागरण अखबार के मुताबिक आरोपी राजू सिंह ने पुलिस के सामने ही बहू की हत्या की।

पुलिस के मुताबिक राजू सिंह विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने सबसे पहले पड़ोस में रहने वाली वृद्धा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। फिर उनको बचाने आए बुजुर्ग पति जानकी महतो के सिर पर भी कुल्हाड़ी से कई वार किए। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला पर राजू सिंह ने उस वक्त हमला किया, जब वो धान के पौधे लेकर खेत जा रही थीं। घर के बाहर ही राजू सिंह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजू सिंह ने गांव के लोगों के सामने ही बुजुर्गों और उनकी बहू की जान ली। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते ही उसने अपनी पत्नी को भी पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया और वो अभी अस्पताल में है।

इस वारदात में पुलिस के सामने ही परिवार की बहू की हत्या होना चौंका रहा है। शायद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई हत्या कर रहा हो और मौके पर मौजूद पुलिस उसे रोक नहीं सकी। सवाल ये है कि राजू सिंह को पुलिस आखिर क्यों नहीं रोक सकी? साथ ही राजू सिंह अगर इतना उग्र दिमाग का है, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई थी? मानसिक विक्षिप्त राजू सिंह इतना खतरनाक है, तो उसे मानसिक रोगियों के अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया? इन सभी सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी हैं। बहरहाल राजू सिंह की वजह से एक परिवार करीब-करीब उजड़ गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi