Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Why Mamata Banerjee Again Reaches To Election Commission: ममता बनर्जी ने फिर किया चुनाव आयोग का रुख, अब की ये मांग

Why Mamata Banerjee Again Reaches To Election Commission: ममता बनर्जी ने फिर किया चुनाव आयोग का रुख, अब की ये मांग

Newsroom Post 1 week ago

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए दिक्कतों का पुलिंदा खुला। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 64 विधायकों ने बगावत कर खुद को असली टीएमसी घोषित कर दिया।

इससे ममता बनर्जी के साथ 16 विधायक रह गए। वहीं, दिल्ली में काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में टीएमसी के 21 लोकसभा सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ बागी तेवर दिखाकर एक छोटी पार्टी ज्वॉइन कर ली। जबकि, चार राज्यसभा सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी का नाम और सिंबल अपने गुट को देने की मांग चुनाव आयोग से की। इसी पर अब ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।

जब ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी का नाम और सिंबल बागी विधायक गुट को देने की मांग की, तो चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को भी चिट्ठी लिखकर इस पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा। इस पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा कि नियमों के तहत ऋतब्रत बनर्जी टीएमसी पर दावा नहीं कर सकते। अब ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि वो 'असली टीएमसी कौन' का विवाद जल्द सुलझाए। दरअसल, ऋतब्रत और ममता के गुटों के दावों की जांच चुनाव आयोग कर रहा है। ममता बनर्जी ने चिट्ठी में इसी जांच को जल्द पूरा करने की मांग की है। ममता बनर्जी गुट का कहना है कि इस तरह विधायक और सांसद पार्टी से अलग नहीं हो सकते। ऐसे में चुनाव आयोग का फैसला ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर के लिए बहुत अहम होने जा रहा है।

ममता बनर्जी पर उनके बागी विधायकों और सांसदों ने भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रमोट करने का आरोप लगाया है। बागियों का ये आरोप भी है कि ममता बनर्जी ने उनका अपमान किया। टीएमसी के बागी विधायकों ने पहले ये भी कहा था कि अभिषेक बनर्जी के रहते उनका साथ काम करना संभव नहीं। इस पर अभिषेक बनर्जी ने बीते दिनों ये ऑफर दिया था कि अगर बागी विधायक फिर ममता बनर्जी के साथ आते हैं, तो वो एक घंटे में टीएमसी महासचिव पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि, अभिषेक बनर्जी के इस ऑफर का बागी विधायकों या सांसदों पर कोई असर नहीं हुआ है। लोकसभा में टीएमसी के बागी सांसदों ने एनडीए को समर्थन दिया है। वहीं, राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले 4 में से 3 सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक बीते दिनों बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर फिर राज्यसभा पहुंच गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newsroom Post Hindi