नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में अरमान और अभीरा की शादी के अब अरमान का ऑपरेशन हो चुका है जबकि अभीरा को भी कार्डियक अरेस्ट आया।
अरमान और अभीरा की घर वापसी भी हो चुकि है। अब आज आप जहां अभीरा की वकालत में वापसी देखेंगे तो वहीं मनीषा का बदला हुआ अवतार देखकर भी दंग हो जाएंगे। तो चलिए बताते हैं आज के एपिसोड का पूरा हाल:
आज के एपिसोडी की शुरुआत होती है पोद्दार विमेंस की किटी पार्टी से जहां अरमान भी इस किटी पार्टी का हिस्सा बनता है। अरमान न सिर्फ इस किटी पार्टी का हिस्सा बनता है बल्कि किटी में मौजूद सभी महिलाओं का दिल भी जीत लेता है। इसके बाद अरमान अभीरा के बारह सालों के वकालत के करियर को सेलिब्रेट करता है और उसे एहसास कराता है उसका करियर उसके लिए कितना इम्पोर्टेन्ट है और उसे क्यों वकालत फिर से शुरू करनी चाहिए! अरमान के मानाने पर अभीरा मान जाती है पर उसकी शर्त है कि वो घर से ही मीटिंग वगैरह करेगी ताकि वो अरमान का भी ध्यान रख पाए जिसके बाद अरमान समेत बाकी घरवाले भी खुश हो जाते हैं। पार्टी में मौजूद एक औरत अभीरा को अपने केस के लिए हायर भी कर लेती है।
वहीं दूसरी तरफ मनीषा का व्यवहार बदला-बदला है। वो सबपर चिल्ला रही है। उसे बेहद गर्मी लग रही है। काजल के रूम वो काजल को बुलाने जाती है और फुफासा के जरुरी कागजों पर गलती से कॉफ़ी गिरा देती और घबराहट में जब मनीषा कॉफ़ी की मग लेकर निकल रही होती है कि विद्या उसे देख लेती है। अब विद्या को लग रहा कि मनीषा ने ये जानबूझकर किया है। मनीषा अपने डायमंड ईयररिंग की चोरी का इल्जाम घर के पुराने नौकर पर लगा देती है और पुलिस को बुलाने की बात करती है। इतने में अभीरा को मनीषा की ज्वेलरी जमीन पर गिरी मिलती है। इतने में फुफासा का एंट्री होती है और वो बताते हैं कि उनके जरुरी कागजों पर कॉफ़ी किसी ने जानबूझकर गिरा दी जिस वजह से वो केस हार गए। फुफासा ये इल्जाम अभीरा पर लगा देते हैं कि अभीरा ने क्लाइंट हथियाने के लिए ऐसा किया है। अब कल के एपिसोड में आपको फुफासा और अरमान की इस बात पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है।

