Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aamir-Gauri Wedding Video: आमिर-गौरी का रोमांटिक वीडियो वायरल, दूल्हे राजा के पैरों में पायल देख हैरान हुए फैंस

Aamir-Gauri Wedding Video: आमिर-गौरी का रोमांटिक वीडियो वायरल, दूल्हे राजा के पैरों में पायल देख हैरान हुए फैंस

Newstrack 1 week ago

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Video: अभिनेता आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को अपने करीबियों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं, जिसमें आमिर खान पेपर में साइन करते दिख रहें हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट को फैंस उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए जमकर बधाईयां दे रहें हैं कि इसी बीच अब आमिर खान और गौरी स्प्रैट का बेहद रोमांटिक वीडियो सामने आया है, आइए दिखाते हैं।

आमिर खान-गौरी स्प्रैट का रोमांटिक वीडियो

कई सालों तक लेडी लव गौरी स्प्रैट संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद, आखिरकार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनसे शादी रचा ली। गौरी स्प्रैट अब ऑफिशियल तौर पर आमिर खान की दुल्हनिया बन चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर आमिर और गौरी की शादी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल होने लगीं हैं, वहीं अब एक वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें आमिर खान और गौरी स्प्रैट का प्यार भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।

वायरल वीडियो में आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच प्यार भरा बॉन्ड दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गौरी स्प्रैट आमिर खान के लिए कुछ बेहद ही प्यार भरे शब्द कहती हैं, इसके बाद आमिर खान अपनी दुल्हनिया गौरी के हाथों पर बड़े ही प्यार से किस करते हैं, यह देख वहां मौजूद सभी लोग जोर से हूटिंग करने लग जाते हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ये वीडियो भी इंटरनेट पर छा गया है।

पैरों में पायल पहने दिखे आमिर खान

आमिर खान के वेडिंग लुक के बारे में बताएं तो वे धोती और कुर्ता पहने नजर आए, उनका लुक बेहद सिंपल था, लेकिन एक बात जो हर कोई देख हैरान रह गया, वो उनके पैरों की पायल थी। जी हां! दूल्हे राज आमिर खान ने पैरों में काफी मोटी पायल पहनी हुई थी, हालांकि उन्होंने सिर्फ एक पैर में ही पायल पहनी थी। यह देख सोशल मीडिया पर यूजर्स के तरह तरह के रिएक्शन आ रहें हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi