Akshay Kumar-Vidya Balan Film: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भूत बंगला की सफलता के बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
अक्षय कुमार अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए, जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग केरला में शुरू की जाएगी।
अक्षय कुमार संग विद्या बालन की नई फिल्म
अक्षय कुमार अभिनेत्री विद्या बालन संग एक फिल्म कर रहें हैं, जिसकी शूटिंग के लिए फिल्म की टीम केरला रवाना हो गई है। अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी खुद दी, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वे और विद्या अपनी अगली फिल्म के लिए केरल जा रहें हैं।
अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे विद्या बालन का हाथ पकड़े हुए उन्हें फ्लाइट तक लेकर आते हैं, इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "अगला स्टॉप: द मैजिकल केरलम..... अनीस बज्मी की अगली फिल्म, विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फिल्म...उम्मीद है कि गुड लुक और चार्म हमारी जोड़ी पर बनेगा रहेगा।" अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
कब रिलीज होगी अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म का टाइटल अब तक सामने नहीं आया है, अनीस बज्मी इस फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं। शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी, क्योंकि टीम आलरेडी केरला पहुंच गई है। बताते चलें कि विद्या बालन और अक्षय कुमार की ये साथ में चौथी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल में काम कर चुके हैं, तीनों ही फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, अब देखना होगा कि आने वाली फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है या नहीं|

