Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: 11 जुलाई तक बताइए आपका वोटिंग सेंटर सही है या नहीं, डीएम ने मांगे सुझाव

Aligarh News: 11 जुलाई तक बताइए आपका वोटिंग सेंटर सही है या नहीं, डीएम ने मांगे सुझाव

Newstrack 2 weeks ago

Aligarh News: आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जारी सूची में यदि किसी मतदाता या राजनीतिक दल को कोई आपत्ति या सुझाव है।

तो वह 11 जुलाई तक लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित एसडीएम कार्यालय में दे सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र खैर (अजा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास (अजा) के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन और राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद सूची जारी की गई है।

7 जुलाई को मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की महत्वपूर्ण बैठक

सूची का अवलोकन जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी किया जा सकता है। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के परीक्षण के बाद अंतिम मतदेय स्थल सूची तैयार की जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बन सके।वहीं, औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन के लिए 7 जुलाई को मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।

बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त संगीता सिंह करेंगी। अपराह्न 3:30 बजे मंडलायुक्त सभागार में होने वाली इस बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों, विभागीय ऋण योजनाओं की प्रगति तथा औद्योगिक संगठनों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की जाएगी।

संबंधित विभागों के अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi