Dailyhunt
Aligarh News: अलीगढ़ में IPL सट्टा माफिया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Aligarh News: अलीगढ़ में IPL सट्टा माफिया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Newstrack 6 days ago

लीगढ़ में IPL सट्टा माफिया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद (Photo- Newstrack)

IPL betting mafia arrested in Aligarh, cash worth lakhs recovered

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन मे पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जहां आईपीएल सट्टा लगाने वाले एक शातिर माफिया को गिरफ्तार किया गया है। देहली गेट थाना पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध सट्टा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में आईपीएल मैचों के दौरान बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने गूलर रोड पर छापेमारी की और मौके से सट्टा माफिया को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 लाख 74 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। इसके अलावा 23 सोने की अंगूठियां, एक मोबाइल फोन, एक मांग का टीका और सट्टे का हिसाब-किताब लिखी एक पॉकेट डायरी भी बरामद की गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शहर के बड़े व्यापारियों के संपर्क में था। और होटलों में जाकर सट्टा लगवाता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश में जुट गई है। जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी सट्टा कारोबार में जेल जा चुका है। जिससे यह साफ है कि वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहली गेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को सट्टा कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।वहीं पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi