Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: अलीगढ़ में ऑपरेशन स्माइल ने लौटाई मासूम की मुस्कान, मां से मिलवाया

Aligarh News: अलीगढ़ में ऑपरेशन स्माइल ने लौटाई मासूम की मुस्कान, मां से मिलवाया

Newstrack 1 week ago

Hapur News: थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी एक व्यक्ति ने कैंटर से जुड़े मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि कैंटर के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने में मदद करने के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए गए, लेकिन रकम लेने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया।

जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो कथित रूप से उसके साथ अभद्रता की गई और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फाइनेंस पर खरीदा था कैंटर, चार माह बाद साले को बेच दिया

गांव वैठ निवासी राशिद के अनुसार उसने जुलाई 2025 में बैंक से फाइनेंस कर एक कैंटर खरीदा था। आर्थिक परिस्थितियां ठीक नहीं होने के कारण करीब चार माह बाद उसने कैंटर अपने साले को बेच दिया था। हालांकि कैंटर बैंक से फाइनेंस होने के कारण उसके कागजात में नाम का स्थानांतरण नहीं हो सका।पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसके साले ने उसकी जानकारी के बिना कैंटर को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। राशिद के अनुसार उसे इसकी जानकारी उस समय हुई, जब उक्त कैंटर बिहार के एक थाने में शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया।

कैंटर पकड़े जाने की जानकारी मिली तो थाने पहुंचा

राशिद का कहना है कि कैंटर उसके नाम पर फाइनेंस होने के कारण बिहार में शराब के साथ पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद वह काफी परेशान हो गया। उसने कैंटर से संबंधित पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया। आरोप है कि थाने पहुंचने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान उसके कुछ परिचितों ने पुलिस से अच्छे संबंध होने का दावा करते हुए कहा कि वे एफआईआर दर्ज कराने में उसकी मदद करा सकते हैं। आरोप है कि इसके लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की गई।

एक लाख रुपये देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

राशिद का आरोप है कि उसने परिचितों की बात पर भरोसा करते हुए उन्हें एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद काफी समय बीत गया, लेकिन न तो उसके मामले में अपेक्षित कार्रवाई हुई और न ही रकम वापस की गई।पीड़ित के अनुसार जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे टालने की कोशिश की गई। कई बार मांग करने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ कथित रूप से रुपये मांगने संबंधित लोगों के पास पहुंचा।

रुपये मांगने पहुंचा तो पिस्टल दिखाने का आरोप

राशिद ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रुपये वापस मांगने पर उसके और उसकी मां के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल ली और उसे गोली मारने की धमकी दी।पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसे धार्मिक आधार पर विवाद में फंसाने की धमकी दी गई। घटना के बाद वह भयभीत हो गया और उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

एसपी से कार्रवाई की मांग

पीड़ित राशिद ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पूरे प्रकरण की जांच कराने, रुपये लेने और धमकी देने के आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कैंटर के बिहार में शराब के साथ पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम की भी जानकारी दी है।मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच के दायरे में लिया है।सीओ राहुल यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi