Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: 'बाबू...मैं जा रही हूं, बच्चों का ख्याल रखना' पति से वीडियो कॉल के बाद खा लिया जहर

Aligarh News: 'बाबू...मैं जा रही हूं, बच्चों का ख्याल रखना' पति से वीडियो कॉल के बाद खा लिया जहर

Newstrack 2 weeks ago

'बाबू...मैं जा रही हूं, बच्चों का ख्याल रखना' पति से वीडियो कॉल के बाद खा लिया जहर (मृतका की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)

Aligarh Woman Death Case

Aligarh News: जवां थाना क्षेत्र के गांव पला कस्तली में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

पति से वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात करने के कुछ ही देर बाद 38 वर्षीय विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया, जबकि तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

सुनैना ने वीडियो कॉल के बाद खाया जहर

जानकारी के अनुसार, गांव पला कस्तली निवासी सुनैना शर्मा के पति रिंकू शर्मा उर्फ रवेंद्र शर्मा गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं। बताया गया कि सुनैना ने वीडियो कॉल पर पति से भावुक लहजे में कहा, "बाबू... मैं जा रही हूं, बच्चों का ख्याल रखना।" इसके बाद उसने फोन काट दिया और पति का नंबर ब्लॉक कर दिया।

पत्नी की बात सुनकर घबराए पति ने लगातार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी भाभी को घर भेजा। वहां पहुंचने पर सुनैना बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणों का पता कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही थाना जवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बताया गया कि सुनैना की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे समेत तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi