Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: चलती बस में चालक की तबीयत बिगड़ी, ढाबे और बिजली के पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला

Aligarh News: चलती बस में चालक की तबीयत बिगड़ी, ढाबे और बिजली के पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला

Newstrack 2 weeks ago

Aligarh News: अलीगढ़-पलवल रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अलीगढ़ की ओर से आ रही एक निजी खाली बस के चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक रास्ते में एक स्थान पर पानी पीने के बाद बस चला रहा था।

कुछ दूरी तय करने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे और बिजली के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया और पास में खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बस चालक को बाहर निकालकर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, चालक की हालत फिलहाल सामान्य है।गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी और ढाबे के सामने भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि बस में यात्री होते या ढाबे पर भीड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। समय रहते बस रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi