Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खैर की हंसिका अत्रि ने जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया गौरव

Aligarh News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खैर की हंसिका अत्रि ने जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया गौरव

Newstrack 1 week ago

शियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खैर की हंसिका अत्रि ने जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया गौरव (Photo- Newstrack)

Hansika Atri wins Jita Gold, District's pride in Asian Boxing Championship

Aligarh News: खैर लोकसभा क्षेत्र अलीगढ़ की विधानसभा खैर टप्पल थाना क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर की होनहार बेटी हंसिका अत्रि ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्राम फाजलपुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद सतीश गौतम शामिल हुए।

हंसिका ने अपनी प्रतिभा से जनपद का गौरव बढ़ाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद सतीश गौतम ने समारोह में पहुंचकर हंसिका अत्रि को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बिटिया की मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि हंसिका ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से पूरे अलीगढ़ जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं और हंसिका की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सांसद सतीश गौतम ने हंसिका अत्रि को किया सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद सतीश गौतम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हंसिका अत्रि जैसी प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं। जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा ऊंचा कर रही हैं। उन्होंने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए। आगे भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने का विश्वास जताया।

सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी हंसिका अत्रि की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए। जोरदार स्वागत किया। समारोह में "भारत माता की जय" और "हंसिका अत्रि जिंदाबाद" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi