Aligarh News: जनपद में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अहम गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में ममता कुरील ने जनपद के समस्त थानों की टीमों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए। कि SPEL कार्यक्रम से जुड़े छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण, उपस्थिति और उनकी प्रगति से संबंधित अभिलेखों का विधिवत संधारण किया जाए। साथ ही सभी आवश्यक अभिलेख और प्रगति आख्या निर्धारित समय सीमा के भीतर संकलित कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।गोष्ठी के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि थाना क्षेत्रों में चयनित छात्र-छात्राओं का पंजीकरण माई भारत पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम की निर्धारित एसओपी के अनुरूप उनका ऑनलाइन प्रशिक्षण समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से पूरा हो सके।
पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा। कि SPEL कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इसके माध्यम से युवाओं में जिम्मेदारी, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।जनपद पुलिस का मानना है। कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही पुलिस और युवाओं के बीच संवाद बेहतर होगा, जिससे समाज में सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।बैठक में सभी थाना स्तर की टीमों को निर्देशित किया गया। कि कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक चरण की निगरानी गंभीरता से की जाए, ताकि जनपद अलीगढ़ में SPEL कार्यक्रम का प्रभावी और सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

