Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: किसानों का अनोखा प्रदर्शन: आलू की माला पहन शंखनाद, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी

Aligarh News: किसानों का अनोखा प्रदर्शन: आलू की माला पहन शंखनाद, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी

Newstrack 1 week ago

Aligarh News: जनपद में किसानों का गुस्सा उस समय सड़कों पर दिखाई दिया जब किसान मजदूर अधिकार संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसी के गले में आलू की माला थी तो कोई हाथों में मक्के के पौधे लेकर अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताने पहुंचा।

किसानों ने शंख बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा।

खाद, बिजली और सिंचाई के पानी की समस्या को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है, जिससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।

किसानों का कहना है। कि आलू और मक्का जैसी फसलों का उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और भ्रष्टाचार तथा कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल ज्ञापन मिलने के बाद प्रशासन ने किसानों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब सबकी नजर इस बात पर है। कि किसानों की समस्याओं का समाधान कब तक होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi