Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: नाली विवाद से घर बना तालाब, गंदे पानी में रहने को मजबूर परिवार ने लगाई गुहार

Aligarh News: नाली विवाद से घर बना तालाब, गंदे पानी में रहने को मजबूर परिवार ने लगाई गुहार

Newstrack 1 week ago

Aligarh News: खैर कस्बे में एक परिवार को पड़ोसी द्वारा सार्वजनिक नाली बंद किए जाने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित शिवकुमार शर्मा निवासी पलवल रोड, बनसा कोल्ड स्टोर के सामने, खैर ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) खैर को प्रार्थना-पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की है।

और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, उनके घर का गंदा पानी कई वर्षों से सार्वजनिक नाली के माध्यम से निकलता रहा है। आरोप है। कि करीब डेढ़ माह पहले पड़ोसी अजय शर्मा ने जानबूझकर नाली में मिट्टी और मलबा डालकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद से घर का गंदा पानी बाहर निकलने के बजाय आंगन और रास्ते में भर रहा है।

पीड़ित का कहना है। कि लगातार गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं मकान की दीवारों और नींव में सीलन आने लगी है, जिससे भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने बताया कि कई बार पड़ोसी से नाली खुलवाने का अनुरोध किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पीड़ित के द्वारा मांग की गई है। कि राजस्व एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों से मौके पर जांच कराई जाए, सार्वजनिक नाली को तत्काल खुलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था बहाल की जाए तथा यदि किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या अवरोध किया गया है। तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान भी सुनिश्चित कराया जाए। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।कि आखिर पीड़ित परिवार को इस समस्या से कब राहत मिलती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi