Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News : पीएम किसान योजना: 30 जून तक ई-केवाईसी जरूरी, न कराने पर किस्त होगी बंद

Aligarh News : पीएम किसान योजना: 30 जून तक ई-केवाईसी जरूरी, न कराने पर किस्त होगी बंद

Newstrack 5 days ago

Aligarh News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने जानकारी दी कि योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी (e-KYC) कराना होगा।

निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी न कराने पर अगली किस्त का भुगतान रोक दिया जाएगा और संबंधित किसान अपात्र श्रेणी में आ जाएंगे।

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर यह व्यवस्था योजना को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और धोखाधड़ी रहित बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इसका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक, जीवित और पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिले। इसी कारण हर वर्ष ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।

अलीगढ़ जनपद के सभी सक्रिय लाभार्थी किसानों को सलाह दी गई है कि वे 30 जून से पहले ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी अगली किस्त बिना किसी बाधा के सीधे बैंक खाते में पहुंच सके। समय सीमा समाप्त होने के बाद ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों का भुगतान स्वतः रोक दिया जाएगा।

ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया

किसानों के पास ई-केवाईसी कराने के दो विकल्प उपलब्ध हैं-

बायोमेट्रिक ई-केवाईसी:

इसके लिए किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से अंगूठे के निशान से सत्यापन करा सकते हैं।

फेस ऑथेंटिकेशन ई-केवाईसी:

किसान स्वयं अपने मोबाइल में पीएम किसान मोबाइल एप के माध्यम से चेहरे की पहचान (Face Authentication) के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्रीय नोडल अधिकारी और फील्ड कर्मचारी भी किसानों की सहायता करेंगे।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ई-केवाईसी पूरी कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं किसानों को अगली किस्त का लाभ मिलेगा जिनकी ई-केवाईसी पूर्ण होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi