Dailyhunt
Aligarh News: स्माइल बना मासूम के लिए सहारा, छर्रा पुलिस ने भटके 10 वर्षीय बालक को परिवार से मिलाया

Aligarh News: स्माइल बना मासूम के लिए सहारा, छर्रा पुलिस ने भटके 10 वर्षीय बालक को परिवार से मिलाया

Newstrack 2 weeks ago

Aligarh News: उत्तर प्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत अलीगढ़ पुलिस की थाना छर्रा टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए, रास्ता भटककर पहुंचे 10 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर परिवार के चेहरे पर फिर मुस्कान लौटा दी है।

डायल-112 पर मिली सूचना

पुलिस के अनुसार डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम सफीपुर के पास एक लगभग 10 वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला है। पूछताछ के दौरान वह अपने घर का सही पता नहीं बता पा रहा था। वहीं सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन मे थाना छर्रा पुलिस ने तत्काल बच्चे की पहचान और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।तलाश अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के गांवों, गलियों और मोहल्लों में जानकारी जुटाई। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से भी बच्चे के संबंध में प्रचार-प्रसार कराया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को पता चला कि बालक गुरुकुल विद्यालय गंगीरी में पढ़ता है। इसके बाद विद्यालय के संरक्षक से संपर्क किया गया, जहां से जानकारी मिली।कि बच्चा गुरुकुल से निकलकर भटकते हुए थाना छर्रा क्षेत्र तक पहुंच गया था।

मासूम को वापस पाकर लौटी खुशी

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाया। जांच में बालक का घर ग्राम सिमथला, थाना अतरौली क्षेत्र में होना पाया गया। इसके बाद थाना छर्रा पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मासूम को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और अलीगढ़ पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।व इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्की शर्मा, मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी मानवेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार तथा महिला कांस्टेबल रिया यादव शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi