Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: सूर्य घर योजना को मिली रफ्तार, लक्ष्य पार होने पर डीएम ने मेगा कैंप निर्देश दिए

Aligarh News: सूर्य घर योजना को मिली रफ्तार, लक्ष्य पार होने पर डीएम ने मेगा कैंप निर्देश दिए

Newstrack 1 week ago

Aligarh News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अलीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तय लक्ष्य से भी अधिक उपलब्धि हासिल की है। जून माह में 1,668 सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य था, लेकिन जिले में 1,675 संयंत्र स्थापित कर प्रशासन ने लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया।

इस उपलब्धि के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने योजना को और रफ्तार देने के लिए सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों, बैंकों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी नेडा अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 11,743 सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा चुके हैं। योजना के तहत 19,901 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19,383 लाभार्थियों ने वेंडर का चयन कर लिया है। वहीं 10,009 लाभार्थियों के खातों में अनुदान की राशि भी भेजी जा चुकी है। वर्तमान में जिले में 118 अधिकृत वेंडर कार्य कर रहे हैं। लीड बैंक प्रबंधक अशोक सोनी ने बताया कि अप्रैल से अब तक 6,623 ऋण आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2,591 स्वीकृत किए गए और 1,492 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है।

अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि यह योजना बिजली खर्च कम करने के साथ-साथ जनपद को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बैंकों को पात्र आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने और अस्वीकृत मामलों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सात दिवसीय विशेष शिविरों में बैंक, नोडल अधिकारी और अधिकृत वेंडर संयुक्त रूप से मौजूद रहकर आवेदन से लेकर संयंत्र स्थापना तक की प्रक्रिया को तेज करेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi