Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aligarh News: UPTET-2026 के चलते 4 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, 6 को होगा

Aligarh News: UPTET-2026 के चलते 4 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, 6 को होगा

Newstrack 2 weeks ago

UPTET-2026 के चलते 4 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, 6 को होगा (Photo- Newstrack)

July 4 solution postponed due to UPTET-2026, will be on 6

Aligarh News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के आयोजन के चलते 4 जुलाई (प्रथम शनिवार) को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है।

अब जिले की सभी तहसीलों में यह महत्वपूर्ण जनसुनवाई कार्यक्रम सोमवार, 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। ताकि परीक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।

समाधान दिवस का आयोजन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस तहसील गभाना में आयोजित होगा। यहां विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य तहसीलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित होगा।

तहसील कोल में अपर जिलाधिकारी नगर, अतरौली में उप जिलाधिकारी, खैर में मुख्य विकास अधिकारी तथा इगलास में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आमजन की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देंगे।

6 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों की शिकायतें या समस्याएं लंबित हैं, वे 6 जुलाई को अपनी संबंधित तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान कराया जाए और उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध होगी, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi