Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Alpha Vs Baby Do Die Do: अल्फा या बेबी डू डाई डू? कौन सी फिल्म दर्शकों को आई पसंद

Alpha Vs Baby Do Die Do: अल्फा या बेबी डू डाई डू? कौन सी फिल्म दर्शकों को आई पसंद

Newstrack 3 months ago

Alpha Vs Baby Do Die Do: 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर दो शानदार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, एक तो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म "अल्फा" है, जबकि दूसरी हुमा कुरैशी की फिल्म "बेबी डू डाई डू" है।

ये दोनों ही फीमेल लीड फिल्में हैं। अल्फा मूवी में जहां आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हैं, वहीं "बेबी डू डाई डू" एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि दोनों में से किस फिल्म को दर्शकों से अधिक पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, तो आइए हम आपको बताते हैं।

अल्फा या बेबी डू डाई डू?

आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म अल्फा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोशन भी किया गया, आलिया भट्ट के साथ ही इस फिल्म में शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं, वहीं ऋतिक रोशन का फिल्म में कैमियो भी है। ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर अच्छी खासी हाइप बनी हुई थी, अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है, यहां तक कि फिल्म क्रिटिक्स द्वारा अल्फा को बेहद ही नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही। कुछ दर्शकों ने तो यह भी कह दिया कि अल्फा आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा से भी खराब है। दर्शक फिल्म को लेकर निराशा जाहिर कर रहे हैं और अभी से ही इसे फ्लॉप कह रहे हैं।

वहीं, हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू की बात करें तो अल्फा से अधिक दर्शकों को ये फिल्म पसंद आई। हुमा कुरैशी की एक्टिंग, फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, सोशल मीडिया पर दर्शक यही कह रहें हैं कि अल्फा छोड़ो और जाओ बेबी डू डाई डू देखो। हुमा कुरैशी इस डिम में बोलती नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से जो शोर मचाया है, उसे देख तो हर कोई उनका फैन बन गया है और सिर्फ यही सुझाव दे रहा है कि हुमा कुरैशी की इस फिल्म को बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता। बता दें कि इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह, हिमांशु मालिक और विद्या मालवाड़े जैसे एक्टर्स हैं। नचिकेत सामंत ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

दर्शक, जिस तरह की प्रतिक्रिया अल्फा और बेबी डू डाई डू को दे रहें हैं, उससे साफ है कि आलिया भट्ट की अल्फा से ज्यादा उन्हें हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू पसंद आई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi