Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Amethi News: नर्सिंग छात्रा का हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Amethi News: नर्सिंग छात्रा का हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Newstrack 1 week ago

Shravasti News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रावस्ती पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाओं का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरामद दवाओं की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने की। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में 27 अगस्त 2026 को बदला से नासिरगंज मार्ग पर स्थित एक पक्के मकान में छापा मारा गया। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

लाखों रुपये की नशीली दवाएं बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कोडीन युक्त 437 शीशी ANREX सिरप (100 एमएल प्रत्येक), 121 शीशी CHOCO-DX सिरप, 47 डिब्बों में 11,280 कैप्सूल PROXIOHM SPAS, 9 डिब्बों में 2,160 कैप्सूल SEMPLX PLUS और 6 डिब्बों में 3,600 टेबलेट ALPRASON 0.5 बरामद की हैं।पुलिस का कहना है कि बरामद दवाओं की बाजार कीमत लाखों रुपये है। मामले की जांच के दौरान दवाओं की सप्लाई और वितरण से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बैच नंबर छिपाकर करते थे बिक्री

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी ANREX सिरप की शीशियों पर दर्ज बैच नंबर को काले मार्कर से छिपाकर बिक्री करते थे। पुलिस के अनुसार, SEMPLX PLUS के डिब्बों पर भी बैच नंबर मिटाया गया था। आशंका है कि ऐसा दवाओं की सप्लाई चेन का पता छिपाने के लिए किया जाता था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवाजी पुत्र लालता प्रसाद, निवासी पंडित पुरवा, जोत चांदपारा, थाना हरदी, जनपद बहराइच, हाल पता ग्राम बदला बैजनाथपुर, नासिरगंज रोड, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, श्रावस्ती तथा भरत कुमार पुत्र गणेश शंकर, निवासी गोसाइन पुरवा, जोत चांदपारा, थाना हरदी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

औषधि निरीक्षक श्रीकान्त गुप्ता की तहरीर पर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में मु.अ.सं. 318(4) BNS और धारा 8/21/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित नशीली दवाएं कहां से लाई जा रही थीं और इन्हें किन मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई किया जाना था।

यह पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय, औषधि निरीक्षक श्रीकान्त गुप्ता, चौकी प्रभारी बदला चन्दन प्रजापति, कांस्टेबल अशोक कुमार वर्मा, जयशंकर प्रसाद, ऋषिकेश मिश्रा और महिला कांस्टेबल नेममती राना शामिल रहीं।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कार्रवाई करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi