Dailyhunt
Asha Bhosle के दमाद कौन हैं? जिनसे तलाक के बाद बेटी Varsha Bhosle ने क्यों कर लिया सुसाइड

Asha Bhosle के दमाद कौन हैं? जिनसे तलाक के बाद बेटी Varsha Bhosle ने क्यों कर लिया सुसाइड

Newstrack 2 weeks ago

Asha Bhosle Daughter Husband: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले जी का निधन 12 अप्रैल 2026 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ है। बता दे कि शनिवार को हार्ट अटैक की वजह से भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले जी के निधन के बाद बॉलीवुड को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि उनके निधन के बाद एक युग का अंत हो गया है। आशा भोसले जी ने अपने जीवन में बहुत-सी परेशानियों का सामना किया था। कम उम्र में उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। उनके पति ने उनको प्रताडित किया। जिसके बाद उनको गर्भवती की अवस्था में दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वो अपने परिवार के पास वापस आ गई। और अपने करियर पर ध्यान दिया। लेकिन उनकी परेशानियाँ यही खत्म नहीं हुई। उन्होंने अपने दूसरे पति पंचम दा के साथ ही अपने दोनों बच्चों को भी खो दिया। उनकी बेटी Varsha Bhosle ने सुसाइड कर लिया था। चलिए जानते हैं कौन हैं आशा भोसले की बेटी Varsha Bhosle के पति कौन हैं

आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले के पति कौन थे ( Who Is Asha Bhosle Daughter Varsha Bhosle Husband)-

आशा भोसले के पहले पति से उनके तीन बच्चे है। दो बेटे आनंद भोसले और हेमंंत भोसले, एक बेटी थी जिनका नाम वर्षा भोसले था। हेमंत भोसले की कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई। तो वहीं बेटी वर्षा भोसले ने 2012 में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। बता दे कि वर्षा भोसले का विवाह मशहूर स्पोर्ट पत्रकार हेमंत केनकरे संग हुआ था। एक खेल पत्रकार (sports writer) और पब्लिक रिलेशंस प्रोफेशनल थे। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। और हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। साल 1998 में दोनों का तलाक हो गया था।

वर्षा भोसले ने क्यों सुसाइड किया था ( Asha Bhosle Daughter Varsha Bhosle Suicide Reason)-

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा ने एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपना करियर बनाया था। उन्होंने रेडिफ डॉट कॉम, द संडे ऑब्जर्वर और जेंटलमैन पत्रिका जैसे प्रकाशनों में योगदान दिया। कला के प्रति भी उनका झुकाव था, उन्होंने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों के लिए गाया था और कभी-कभी अपनी मां के साथ संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती थीं। कहा जाता है की वर्षा भोसले मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके पीछे की वजह उनका तलाक, करियर और एक करीबी दोस्त की मौत थी। तलाक के बाद वर्षा भोसले इतनी ज्यादा डिपरेशन में चली गई थी कि उन्होंने दो बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। एक बार 2008 में और एक बार 2010 में लेकिन वो बच गई। लेकिन 2012 में अपने ही भाई की लाइसेंस वाली गन से उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। जोकि पहले वारदात की जगह पर नहीं मिली थी। लेकिन रिपोर्ट कि माने तो आशा भोसले जी ने पहले ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे की लाइसेंस वाली गन गायब हो गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi