Awarapan 2 Vs Lahore 1947: सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर सिंगल रिलीज मिले, ये जरूरी नहीं है, क्योंकि फिल्में इतनी अधिक हैं, जिस वजह से एक ही डेट पर कई फिल्में साथ रिलीज हो जाती हैं, हालांकि कई बड़ी फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें सिंगल रिलीज आसानी से मिल जाता है, क्योंकि उन फिल्मों की हाइप देख मेकर्स खुद अपनी फिल्म की रिलीज में बदल देते हैं।
वहीं अब इस साल अगस्त महीने में दो फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है, जी हां! आवारापन 2 वर्सेज लाहौर 1947
अगस्त महीने का सबसे बड़ा क्लैश
अगस्त महीने में दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में आपस में बॉक्स ऑफिस पर टकराने को तैयार हैं, एक सनी देओल की फिल्म "लाहौर 1947" है और दूसरी इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2, इन दोनों फिल्मों को लेकर अभी से ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज बना गया है, दिलचस्प बात तो यह है कि बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही ये भिड़ंत बहुत ही जबरदस्त होने वाली है, क्योंकि इमरान हाशमी वर्सेज सनी देओल होगा, और इन दोनों ही एक्टर्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

बताते चलें कि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 पहले अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म पूरी नहीं हो पाई, जिस वजह से फिल्म आगे खिसका दी गई है, हालांकि अब तक आवारापन 2 के मेकर्स ने ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरें आ रहीं हैं कि ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी, ऐसे में सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 भी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है तो जाहिर सी बात है कि फिल्म के बीच जबरदस्त टकराव होगा। ऐसे में अभी से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
आवारापन 2 वर्सेज लाहौर 1947
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी लीड रोल में हैं, नितिन कक्कड़ ने फिल्म का निर्देशन किया है, वहीं सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।

