Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के संबंध में आज विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य भिखारी प्रजापति के निर्देश पर आज जनपद में वंदे मातरम गीत की 151 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में एवं भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी की 95वी शहादत दिवस मनाई गयी।
उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू महासंघ हर जनपद की एक चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करवाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जनपद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया है l
इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ आजमगढ़ की इकाई को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य के नेतृत्व में जनपद के नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया l वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इसका समर्थन किया विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर चौहान जी ने कलेक्ट्रेट में विश्व हिंदू महासंघ के साथ कदम से कदम मिलाकर नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा का दर्जा दिलवाने के लिए अपने संगठन के लेटर पैड पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा l
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विष्णु कांत चौबे प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा श्याम सुंदर चौहान जी विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी भीम सिंह जिला संयोजक मनोज सेठ, पंकज सिंह, दुर्गेश मोदनवाल तथा आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष सौरव उपाध्याय ,आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ,मऊ जनपद के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह विकी, तथा आजमगढ़ के मुबारकपुर नगर अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ,मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष बृजेश सोनकर, आजमगढ़ के जिला मंत्री पवन सिंह, सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे l

