Dailyhunt
बड़ा हादसा टला! नागपुर में RSS मुख्यालय के पास से विस्फोटक बरामद

बड़ा हादसा टला! नागपुर में RSS मुख्यालय के पास से विस्फोटक बरामद

Newstrack 1 week ago

हाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के नजदीक विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में एक संदिग्ध बैग मिला, जिसमें से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद हुए। यह बैग मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे से गार्डन में रखा हुआ था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

मंगलवार सुबह घर के मालिक की नजर जब बैग पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाकर विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से वहां रखा हो सकता है। साथ ही इसका संबंध हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुए विस्फोटक कंपनी हादसे से होने की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। आसपास करीब 200 मीटर की दूरी पर जामा मस्जिद, 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर RSS का मुख्यालय स्थित है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। विस्फोटक किसने रखा, इसके पीछे क्या मकसद था और इसका इस्तेमाल कहां होना था इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi